ई-पेपर

योगी मंत्रिमंडल में 4 नए मंत्री शामिल


सबसे पहले राजभर, आखिरी में सुनील शर्मा ने ली शपथ…चारों कैबिनेट मंत्री बनाए गए

योगी 2.0 के पहले कैबिनेट विस्तार में 4 नए चेहरे शामिल हो गए हैं। इनमें सुभाषपा अध्यक्ष ओपी राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह, साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और रालोद के दलित नेता अनिल कुमार शामिल हैं। सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।सबसे पहले राजभर, फिर दारा सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अनिल शर्मा और सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। 25 मार्च 2022 को योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण हुआ था। योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 56 हो गई है। अभी भी 4 मंत्रियों की जगह खाली है।

इसमें कैबिनेट मंत्री 22, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 14 और 20 राज्यमंत्री हैं। अब मंत्रिमंडल में सामान्य वर्ग 24, OBC 22 और SC-ST की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ पहुंचीं

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ पहुंच गई हैं। वो आगरा-मथुरा के दौरे पर थीं। थोड़ी देर में राजभवन पहुंचेंगी। इसके बाद शाम 5 चार नए मंत्रियों शपथ दिलाएंगी।

सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को कैबिनेट में जगह मिल रही है। दारा सिंह भले ही घोसी उपचुनाव में कोई खास कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन माना जाता है कि लोनिया समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। पूर्वांचल की घोसी लोकसभा सीट पर इस समाज का खासा प्रभाव है।

दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की थी। लोगों के बीच पकड़ के कारण वह पार्टी का एक महत्वपूर्ण चेहरा बन गए। 2015 में दारा सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। 2022 को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। वह सपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर दारा सिंह बीजेपी में लौट आए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?