ई-पेपर

चाकू से जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार


रंजिश के तहत किया था हमला, सुखेर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुखेर थाना पुलिस ने रंजिशवश जानलेवा हमला करने वाले 5 बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हिमांशुसिंह राजावत ने बताया कि प्रार्थिया सुषमा गिरी गोस्वामी पत्नी अशोक गिरी गोस्वामी निवासी झीणीरेत ने 8 मार्च 2024 को थाने में रिपोर्ट दी थी।

प्रार्थिया ने बताया कि विजय बोराणा, शिवम नायक, सिदल उर्फ सानु, ऋषभ गुर्जर, रोहित उर्फ आरडीएक्स, धुर्व सुहालका, संजय सुथार, अमनदीप सरदार और उसके साथियों ने हत्या की नीयत से उसके बेटे पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिसमें बताया कि 7 मार्च को उसका बेटा उमेश गिरी गोस्वामी अपने दोस्त विशाल भारती के साथ शिवरात्रि पर्व होने से एकलिंगजी दर्शन के लिए गए थे। तब रात करीब 11:30 बजे उसके बेटे उमेश गिरी ने उसकी बेटी जागृति को फोन कर बताया कि उमेश के साथ भुवाणा चौराहे पर 5 से 7 लड़कों ने मारपीट की और चाकू मारा है। जिसके बाद प्रार्थिया सुषमा गिरी गोस्वामी अपने पति के साथ तुरंत भुवाणा चौराहे पहुंची। वहां घायल अवस्था में पड़े अपने बेटे उमेश गिरी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

आरोपियों ने कहा था, मौका मिलते ही उसे जान से मार देंगे
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी रोनक राजपाल प्रार्थिया की पुत्री को 1 माह पहले भगाकर ले गया। उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इसका प्रार्थिया और उसके पुत्र ने विरोध किया। इसी विरोध के चलते 26 फरवरी 2024 को प्रार्थिया और उसका बेटा आरोपी रोनक राजपाल के घर गए। जहां उनका रोनक के साथ झगड़ा हुआ।

इस संबंध में रोनक राजपाल के परिवार वालों ने प्रार्थिया और बेटे उमेश गिरी के खिलाफ हिरण मगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब रोनक के कहने पर उसके दोस्त धुर्व व रोहित उर्फ आरडीएक्स ने प्रार्थिया के पुत्र को धमकी दी थी कि मौका मिलते ही उसे जान से मार देंगे। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने उमेश गिरी पर हमलाा किया था।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी हिमांशुसिंह ने बताया कि आरोपी रोनक पिता महेश राजपाल निवासी पानेरियो की मादड़ी, ऋषभ गुर्जर पिता रामचन्द गुर्जर निवासी नीमच माता, काव्य उर्फ शानु पिता पन्नालाल निवासी गजसिंह जी की बाड़ी, विजय उर्फ भीमा पिता कैलाश चन्द तेली निवासी बह्मपोल और शिवम पिता नानालाल नायक निवासी नीमच माता को गिरफ्तार किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?