MLA की बढ़ सकती है पावर, कांग्रेस का दावा – अरविंद बनना चाहते हैं CM
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज, मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। विधायक मीटिंग के लिए पहुंचने लगे हैं। कपूरथला भवन के गेट पर विधायकों की लिस्ट भेजी गई है। चेकिंग के बाद ही अंदर विधायकों को एंट्री दी जा रही है। AAP सूत्रों के मुताबिक पार्टी विधायकों की पावर बढ़ा सकती है। विधायक नाराज थे कि उन्हें पूरी शक्तियां नहीं दी गई हैं। साथ ही विधायकों को दूसरे राजनीतिक दलों से संपर्क में होने की आंशका के चलते हाईकमान विधायकों को एकजुट रहने का संदेश दे सकता है।
हालांकि पंजाब के आप नेताओं ने इसे संगठन की रूटीन मीटिंग करार दिया है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पार्टी की मर्जी है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करें या फिर दिल्ली। उधर, कांग्रेस ने दावा किया कि केजरीवाल जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका संकेत पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से मिलता है। इस वजह से उनके 30 विधायक हमारे संपर्क में हैं।
सबसे पहले पंजाब AAP के प्रधान का वह बयान, जिससे विरोधियों को मौका मिला AAP के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा- पंजाब मोस्ट सेक्युलर स्टेट है। 1984 में आतंकवाद के इतने साल बाद भी हिंदू, सिख और मुस्लिम में नाखून जितना फर्क नहीं। हमारी पार्टी भी मोस्ट सेक्युलर पार्टी है। CM पोस्ट को हिंदू-सिख के क्राइटेरिया से देखना गलत है। इसके लिए सिर्फ मैरिट होनी चाहिए। जो आदमी डिजर्व करता है, उसे जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। सिर्फ 2% सिख, फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह CM बने, तो किसी ने एतराज नहीं किया। पंजाब में तो 38% हिंदू पॉपुलेशन है, फिर ऐसी बात क्यों?।
विधायक दिल्ली के नेताओं से नाराज, राज्यसभा में बाहर के लोग भेजे पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा- AAP की दिल्ली वाली केंद्रीय लीडरशिप से पंजाब के विधायकों के अंदर आक्रोश है। यह लोग पंजाब संसाधनों व स्रोतों पर कब्जा कर रहे हैं। राज्यसभा में इन्होंने पंजाब से बाहर के लोगों को भेजा। इनके विधायक बीजेपी और कांग्रेस में कहीं भी जा सकते हैं।
दिल्ली हार के बाद पंजाब AAP में इंटरनल फाइट होगी कांग्रेस ने कहा- दिल्ली में हार के बाद AAP का पूरा बोझ पंजाब पर पड़ेगा। ऐसे में CM भगवंत मान और दिल्ली के नेताओं के बीच इंटरनल फाइट होगी। ऐसे में कई विधायक AAP से बगावत कर सकते हैं। इनमें से 30 कांग्रेस के संपर्क में हैं।
AAP के 35 विधायक दूसरी पार्टी जॉइन करने को तैयार गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- पंजाब में AAP के 35 MLA दूसरी पार्टी जॉइन करने के लिए तैयार बैठे हैं। दिल्ली के नतीजों के बाद पंजाब में भी शराब पॉलिसी का घोटाला निकलेगा। ये वही पॉलिसी है, जिसमें केजरीवाल और मनीष सिसोदिया फंसे थे। इसी साल इन्होंने धान खरीद में MSP घोटाला किया। पंजाब में मिडटर्म इलेक्शन यानी समय से पहले चुनाव हो सकते हैं।
पंजाब में अधूरे वादों ने बढ़ाई टेंशन 10 मार्च 2022 को पंजाब में AAP की सरकार बनी थी। जिसे करीब 3 साल हो चुके हैं। इसमें उनका सबसे बड़ा वादा 18 साल से बड़ी हर उम्र की महिला को प्रति महीने एक हजार रुपए देने का था। हालांकि अभी तक यह पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा माइनिंग से 20 हजार करोड़ की कमाई, नशे को पूरे पंजाब से खत्म करने, श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों को सजा देने जैसे बड़े वादे भी पूरे नहीं हो सके।