ई-पेपर

अजय निषाद ने बीजेपी से दिया इस्तीफा..कांग्रेस में होंगे शामिल


छेदी पासवान की एंट्री नहीं चाह रहीं मीरा कुमार; अखिलेश अपने बेटे के लिए कर रहे पैरवी

कांग्रेस बिहार में 9 सीटों के लिए मजबूत उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। दो सीटों किशनगंज में कांग्रेस ने मोहम्मद जावेद और कटिहार में कांग्रेस ने तारिक अनवर का नाम लगभग फाइनल कर दिया है। भागलपुर में अजीत शर्मा और प्रवीण कुशवाहा के बीच मामला फंसा हुआ है।

दूसरी तरफ सासाराम से बीजेपी सांसद छेदी पासवान और मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद टिकट कटने की वजह से कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी है कि अजय निषाद ने राहुल गांधी से सोमवार को मुलाकात भी की है। वे मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

छेदी पासवान को अभी तक कांग्रेस की तरफ से समय नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि मीरा कुमार छेदी पासवान की कांग्रेस में एंट्री को लेकर नाराज हैं। कांग्रेस में मीरा कुमार का कद बड़ा है और वे छेदी पासवान की एंट्री कांग्रेस में न हो इसमें पुरजोर ताकत लगा रही हैं। वे इसमें सफल भी हो सकती हैं।

सासाराम की राजनीति

सासाराम अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है। शेरशाह सूरी की कर्मस्थली है। जगजीवन राम की वजह से देश की राजनीति में सासाराम सीट चर्चित रही। वे उप प्रधानमंत्री हुए थे। सासाराम से 1952 से 84 तक वे आठ बार सांसद बने। उनकी बेटी मीरा कुमार दो बार यहां से सांसद रहीं।

मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष रहीं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार भी थीं। 2014 में यहां से बीजेपी के छेदी पासवान ने मीरा कुमार को हरा दिया। वे 2019 में भी सांसद चुने गए।

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में सासाराम से बीजेपी के छेदी पासवान को 49,4800 वोट और मीरा कुमार को 32,9055 वोट मिले, लेकिन बीजेपी ने यहां छेदी पासवान का टिकट काटकर शिवेश राम को टिकट दे दिया है।

सासाराम संसदीय क्षेत्र में मोहनिया, भभुआ, चौनपुर, चेनारी, सासाराम और करगहर विधान सभा क्षेत्र आते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?