ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत फिर से कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में परेशानी


SMS हॉस्पिटल में एडमिट, जांच में स्वाईन फ्लू की भी पुष्टि, पहले भी हो चुके है दो बार कोविड पॉजिटिव

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज तबीयत खराब होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको सांस लेने मे तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आईडीएच सेंटर में भर्ती किया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है।

एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया- रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती करवाया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई। वे कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हैं। डॉक्टर प्रकाश केसवानी की यूनिट में वे भर्ती हैं। दूसरे सीनियर डॉक्टरों की टीम भी उनकी देखरेख कर रही है।

डॉक्टरों ने बताया- गहलोत को जब देर रात हॉस्पिटल लेकर आए तो उनकी प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में एडमिट रहने के लिए कहा था। अजा सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगाई गई है। बीते कुछ दिन से गहलोत की तबीयत खराब है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ थी।

पहले भी हो चुके है दो बार कोविड पॉजिटिव

अशोक गहलोत इससे पहले साल 2021 और साल 2023 में भी कोविड पॉजिटिव हो चुके है। उस समय एसएमएस के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए ट्रीटमेंट किया था। इस बार वे कोविड पॉजिटिव होने के साथ स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भी आए हैं। इसके अलावा साल 2021 में ही गहलोत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एसएमएस के कार्डियोलॉजी विंग में भर्ती करवाया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।


VIPLAV KUMAR JAIN

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by VIPLAV KUMAR JAIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?