ई-पेपर

भाजपा ने जयंत सिन्हा को नोटिस जारी किया, वोट नहीं डालने पर जवाब मांगा


सिन्हा को इस बार टिकट नहीं मिला

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग से वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी की झारखंड इकाई की ओर से जारी नोटिस में उनसे दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। पार्टी ने इस बार जयंत सिन्हा का टिकट काट दिया है। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जयंत पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। सिन्हा को जारी नोटिस में लिखा गया है- जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है।

AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘जेल का जवाब वोट से’ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली MCD मेयर शैली ओबेरॉय भी मौजूद रहीं। शैली ओबेरॉय ने कहा- हम हस्ताक्षर के माध्यम से जनता का समर्थन ले रहे हैं। भाजपा की जो तानाशाही देश में चल रही है, जनता उसका जवाब देने के लिए तैयार है। जनता समझ चुकी है कि किस प्रकार विपक्ष को खत्म किया जा रहा है। हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

योगी बोले- कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा है
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। हमें दूसरा औरंगजेब नहीं चाहिए। मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाया है। हमें इसे आत्मनिर्भर बनाना है। योगी ने आगे कहा- पहले कांग्रेस ने समाज को बांटा। अब इनकी नजर लोगों की प्रॉपर्टी पर है। इनके एक नेता ने कहा कि सरकार आई तो सर्वे कराएंगे और फिर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके गहने, मकान और सारी प्रॉपर्टी में से आधा लेकर मुसलमानों को देंगे।

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने न प्रचार किया, न वोट डाला, भाजपा ने नोटिस जारी किया
झारखंड के हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने नोटिस थमा दिया है। दो दिन में जवाब देने को कहा है। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गई। नोटिस में जयंत से कहा गया कि आपके रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। जब से हजारीबाग से पार्टी द्वारा मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप प्रचार और संगठनात्मक कार्य में ​रुचि नहीं ले रहे हैं। आपने मत डालना भी उचित नहीं समझा। जयंत के खिलाफ आने वाले समय में पार्टी की ओर से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का संदेश भी दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?