ई-पेपर

कांग्रेस का आयकर विभाग पर खाते फ्रीज करने का आरोप


कहा- 210 करोड़ की रिकवरी निकाली; ना बिजली बिल भर पा रहे, ना सैलरी दे पा रहे

कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खातों को सीज करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।

माकन ने कहा- हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लीयरैंस नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा- अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ों न्याय यात्रा बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?