ई-पेपर

चुनाव से पहले कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया


गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में आधे हक का वादा

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

खड़गे बोले- 83 साल का हो गया हूं, कार्यकर्ता बोलेंगे तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगा
इससे पहले खड़गे ने मंगलवार को उन दावों को खारिज किया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो वह ऐसा कर सकते हैं।

हालाँकि, उन्होंने संकेत दिया कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा- यह गलत है कि हम पीछे हट रहे हैं। मैं 83 साल का हूं, आप (पत्रकार) 65 साल में रिटायर होते हैं, मैं तो 83 साल का हो गया।

खड़गे ने आगे कहा- अगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि मुझे लड़ना चाहिए तो मैं जरूर लड़ूंगा। हमारे पास एक ही सीट मांगने वाले दस लोगों की सूची भी है। खड़गे 2009 और 2014 में कर्नाटक के कलबुर्गी से सांसद चुने गए थे और 2019 में हार गए थे।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, कमलनाथ-गहलोत के बेटों को टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?