ई-पेपर

कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने पर प्रदर्शन


नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ लड़ेगा

पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई को लेकर उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस ने सेंट्रल एरिया स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के खातों को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फ्रीज करने की अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने का केंद्र सरकार ने जो लोकतांत्रिक कदम उठाया, वह पूरी तरह गलत है।

चौधरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा और इस अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पुरजोर तरह से लड़ेगा।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि 2018-19 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मात्र 40-45 दिन की देरी से जमा हुए इनकम टैक्स रिटर्न को आधार बनाकर अगर अकाउंट फ्रीज करने की अलोकतांत्रिक कारवाही की गई यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पंकज शर्मा, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, पंकज पालीवाल, दिनेश दवे, राजीव सुहालका, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, नजमा मेवाफरोश, टीटू सुथार, शांता प्रिंस, पार्षद हिदायतुल्ला, अमित श्रीवास्तव, रविन्द्र पाल सिंह कप्पू आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?