ई-पेपर

शिक्षा मंत्री बोले- मुझ पर खड़गे की हत्या का केस


कहा- जब उनकी सरकार थी मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया, मैं बहुत खूंखार हूं, ऐसा वो मानते हैं

जयपुर में शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- मेरे खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसमे से एक मुकदमा कांग्रेस ने यह भी किया है कि मैंने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर दी। अब गोविंद सिंह डोटासरा बताएं कि मैंने खड़गे की हत्या कहां की। मेरे से उनकी सरकार ने हथियार बरामद क्यों नहीं किए। उन्होंने कहा- पहले तो उनकी सरकार थी। तब मुझे उनकी सरकार ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मुझे पता है, ये लोग मेरे से डरते हैं। इसलिए गिरफ्तार नहीं करते थे। मैं बहुत खूंखार हूं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या भी कर सकता हूं। ऐसा वो मानत हैं। मदन दिलावर शनिवार सुबह चांदपोल श्मशान घाट पर पौधे लगाने के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्या की साजिश का केस दर्ज करवाया था

बता दें कि पिछले साल 11 मई को जयपुर के संजय सर्किल थाने में विधायक मदन दिलावर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 120 बी के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हत्या के षडयंत्र में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया था। दिलावर ने 1 मई को अपने उदयपुर दौरे के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष 80 साल के हो गए हैं, भगवान उन्हें कभी भी उठा सकता है पर मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि कम से 200 साल तक उन्हें नहीं उठाए।

जंगलों को काटकर मानवता के लिए खतरा पैदा किया

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीटवेव कांग्रेस के कुकर्मों का परिणाम है। अगर यह लोग 5 साल तक जंगल नहीं काटने देते। पेड़ लगाने वालों को प्रोत्साहित करते। बड़ी-बड़ी रिश्वत लेकर वन विभाग को उजड़ने नहीं देते। जैसे डोटासरा ने पेपर बेचकर धन कमाया है। इस तरह इन लोगों ने जंगलों को काटकर मानवता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। मेरा मानना है कि मानवता के लिए खतरा पैदा करने वाले से बड़ा दुष्ट कोई नहीं सकता। कांग्रेसी इस प्रवृत्ति के हैं। मदन दिलावर ने कहा- राजस्थान में रक्षक ही भक्षक बन गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेड़-पौधों और जंगलों में कुल्हाड़ियां चलवाई। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन दोनों की वजह से राजस्थान का काफी नुकसान हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?