ई-पेपर

किसान आंदोलन- चौथा दिन, GRP के SI की जान गई


वजह- आंसू गैस से दम घुटना; पंजाब में दुकानें बंद, हाईवे ब्लॉक, हरियाणा में टोल-फ्री

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज (16 फरवरी) चौथा दिन है। अंबाला में एक तैनात GRP के SI हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है। इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने को कहा गया है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बाजार बंद हैं। रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर है। BKU (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के कई टोल नाकों को 3 घंटे के लिए फ्री कराया।

वहीं, गुरुवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। बैठक देर रात में करीब साढ़े 5 घंटे चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

पंचकूला में चंडी मंदिर टोल फ्री कराया।

शंभू बॉर्डर पर किसानों का हंगामा, आंसू गैस के गोले छोड़े

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने फिर हंगामा किया। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड के पास आने की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण भारत बंद का असर नहीं दिखा

  • सरगुजा जिले में बंद का असर नहीं दिखा। अंबिकापुर में कांग्रेस ने बंद से दूरी बनाए रखी। कांग्रेसी न तो दुकान बंद कराने निकले और न कहीं सक्रिय दिखे। दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं।
  • कोरिया जिले में भारत बंद का असर दिखा। कांग्रेसी सुबह दुकानें बंद कराने सक्रिय रहे। कांग्रेसियों के आह्वान पर दुकानें बंद रहीं।
  • बलरामपुर जिले में भी भारत बंद का असर नहीं दिखा। बलरामपुर और रामानुजगंज में दुकानें सुबह से खुली रहीं। बंद को लेकर कांग्रेसियों ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई।
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी भारत बंद का असर नहीं दिखा। मनेंद्रगढ़ में दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं। कांग्रेसी भी सक्रिय नहीं दिखे।
  • सूरजपुर जिले में भी भारत बंद का असर नहीं दिखा।
  • जगदलपुर में भी बंद का असर नहीं है। दुकानें खुली हुई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?