ई-पेपर

आबादी इलाके में फिर दिखा मादा लेपर्ड और दो शावक


घर से 200 मीटर दूर देखकर डरे लोग, वन विभाग फोड़ेगा पटाखे

उदयपुर में बलीचा स्थित पंडित दीनदयाल नगर में बुधवार सुबह मादा लेपर्ड सहित उसके दो शावक नजर आए। यहां रहने वाले विजय कुमार रणवा घर से बाहर कचरा फेंकने गए तो करीब 200 मीटर दूर लेपर्ड और शावक देखकर चीख निकल गई। आवाज सुनकर तीनों झाड़ियों में जाकर छिप गए। घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे पहाड़ी और जंगल है, जहां अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता हैं। संभावना है कि लेपर्ड नाले के पास पानी पीने के लिए आता रहता है।

पिंजरा लगाने की मांग

अब बुधवार को वापस एक मादा लेपर्ड सहित दो शावक दिखने के बाद कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने वापस वन विभाग से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने कॉलोनी वासियों को पिंजरा लगाने से पहले तक रात में पटाखे फोड़ने के लिए कहा है।

डेढ़ महीने पहले भी आया था नजर

करीब डेढ़ महीने पहले भी रात 12 बजे कॉलोनी के ठीक पीछे लेपर्ड नजर आया था। इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले भी इस क्षेत्र में लेपर्ड के लगातार मूवमेंट के बाद क्षेत्रवासियों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था। हालांकि 4 दिन पिंजरा लगे होने के बावजूद लेपर्ड पिंजरे में नहीं आया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?