ई-पेपर

गोल्ड आर्टिस्ट ने बनाई 40 रुपए की सोने की चेन


दुनिया की सबसे हल्की होने का दावा, लेंस की मदद से देखी जा सकेगी

दुबई में बनी सोने की सबसे लंबी और वजनी चेन के बाद उदयपुर के सूक्ष्म स्वर्ण कारीगर ने सोने की सबसे सस्ती और हल्की चेन बनाई। इसकी कीमत मात्र 40 रुपए है। 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर उदयपुर के स्वर्ण कारीगर डॉ. इकबाल सक्का ने 40 रुपए में सोने मात्र 0.0025 मिली ग्राम सोने के वजन में लेंस की मदद से देखी जा सकने वाली सोने की चेन बनाई। 11 महीने में इस 17 इंच लंबी 22 कैरेट सोने की 2500 कुड़ियां जोड़कर तिरंगी चेन बनाई है। उनका दावा है कि यह विश्व की सबसे सस्ती हल्की कम वजन की तिरंगी चैन है। सक्का ने बताया कि विश्व की सबसे महंगी 1144 करोड़ रुपए की चेन का वजन 256 किलो सोना है। 5.5 किलोमीटर लंबी सोने की चेन गिनीज बुक में दुबई गोल्ड और ज्वेलरी ग्रुप संगठन ने दर्ज कराई। वे कहते है कि सबसे महंगी सबसे वजन वाली सोने की चेन के ठीक विपरीत उन्होंने यह चेन बनाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?