ई-पेपर

सोना पहली बार ₹71 हजार के पार


इस साल अब तक 7,762 रुपए बढ़े दाम, चांदी का भाव ₹81 हजार प्रति किलो ग्राम हुआ

सोना आज यानी सोमवार (8 अप्रैल) को एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान आज 10 ग्राम सोना 1182 रुपए महंगा होकर 71,064 रुपए का हो गया है।

चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। एक किलो चांदी का भाव 2287 रुपए बढ़कर 81,383 रुपए हो गया है। एक दिन पहले ये 79,096 रुपए पर थी। इससे पहले 4 अप्रैल को चांदी ने 79,337 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

3 महीने में 7,762 रुपए बढ़े सोने के दाम
इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 7,762 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। वहीं अकेले मार्च में सोना 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। ये 62,592 रुपए प्रति ग्राम से 67,252 रुपए पर पहुंच गया।

75 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?