ई-पेपर

लुधियाना में आज व्यापारियों को साधेंगे केजरीवाल


रोड शो के बाद यहीं डाला डेरा; AAP प्रत्याशी पप्पी के लिए जुटाएंगे समर्थन

आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को लुधियाना में व्यापारियों से रुबरू होने जा रहे हैं। इसके लिए आप की तरफ से अरविंद केजरीवाल व व्यापारियों के बीच एक व्यापार मिलनी रखी गई है। ये कार्यक्रम मंगलवार सुबह 10 बजे फिरोजपुर रोड पर बने लुधियाना गार्डन में होगा। मिलनी में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को बुलाने का प्रयास पार्टी नेताओं की ओर से किया जा रहा है। आज ही केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन भी व्यापारियों से मीटिंग करेंगी। केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान भी व्यापार मिलनी समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले केजरीवाल लुधियाना सैंट्रल में रोड शो कर चुके हैं। भाजपा, कांग्रेस व आप तीनों दलों की लुधियाना पर नजर है। केजरीवाल AAP के लोकसभा उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के हक में वोट मांगेगे।

लुधियाना के व्यापारी सरकार से निराश

पंजाब में व्यापारी कुछ मसलों को लेकर आप सरकार से निराश चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान ने लुधियाना व अमृतसर में व्यापार मिलनी कर व्यापारियों के मसलों को हर करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन ढाई साल बीतने के बावजूद कुछ मसले यूं के यूं लटके पडे हैं। इनमें मिक्स लैंड यूज की समस्या जोकि वर्षों से लटकी पडी है। इस पर केजरीवाल मंगलवार को व्यापारियों से रुबरू होने जा रहे हैं ताकि सभी मसलों पर चर्चा हो सके।

लुधियाना इंडस्ट्री हब, सीट जीतना जरूरी

लोकसभा चुनाव में इस बार लुधियाना सीट हाट सीट बनी हुई है। हर पार्टी लुधियाना से अपने कैंडिडेट को जिताने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार शाम को लुधियाना में रोड शो निकाल कर विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। वहीं लुधियाना इंडस्ट्री हब है, इसे लेकर केजरीवाल द्वारा अब व्यापारियों से रुबरू होने के लिए समारोह भी रखा गया है। आप पार्टी के लिए लुधियाना सीट को जीतना बेहद जरूरी हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?