ई-पेपर

लेपर्ड ने घर में घुसकर बकरियों का शिकार किया


परिवार ने कमरे में बंद होकर जान बचाई

उदयपुर जिले के गोगुंदा ब्लॉक में लेपर्ड के बढ़ते मूवमेंट से ग्रामीण भयभीत है। आज गांव में लेपर्ड ने घर में बंधी दो बकरियों का शिकार कर लिया। ​​गोगुंदा के मादा गांव में फतह सिंह के मकान में लेपर्ड आ गया। घर के बरामदे में बंधी एक-एक कर दोनों बकरियों का शिकार कर लिया। दोनों बकरियों के गले में लेपर्ड के दांत गड़े हुए मिले हैं।

तेंदुए के हमले के दौरान परिवार के लोग घर में ही बरामदे से थोड़ा आगे थे, जो लेपर्ड को देखकर कमरे में अपने आप को बंद कर लिया। उनके शोर मचाने के बाद लेपर्ड वहां से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वनपाल कल्याण सिंह सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के मूवमेंट की जानकारी ली। लेपर्ड के गांव में आने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाकर उसे पकड़ने की मांग की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि माथुर ने बताया कि इन गांवों की बसावट जंगल के पास होने से लेपर्ड का मूवमेंट है। पूरे मामले पर स्टाफ निगरानी कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?