दो दिन में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री कम हुआ, आज फिर पारा चढ़ा, सर्दी से राहत
राजसमंद में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान गिरने के बाद आज फिर से तापमान चढा है। आसमान में रविवार की तरह आज भी हल्के बादल छाए रहे। कल के मुकाबले आज सर्दी से राहत मिली। पिछले दो दिनों में पांच डिग्री की गिरावट आई थी जिससे फिर से सर्दी का एहसास होने लगा। वही आज दो डिग्री तापमान चढ़कर 9 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय कल के मुकाबले आज कम सर्दी महसूस की गई। वही आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। फिलहाल जिले में कही पर भी घने बादल नही होने के कारण बारिश की संभावना नही है। सुबह के समय कही पर भी कोहरा नही देखा गया जिससे राष्ट्रीय राज मार्ग 8 व राजसमंद भीलवाड़ा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रही। सुबह के समय बाजारों में सामान्य दिनों की तरह लोगो की आवाजाही रही। वही दोपहर के समय लोगो ने गर्म कपड़े से छुटकारा पाया।