ई-पेपर

मोदी आखिरी फेज की वोटिंग के पहले कन्याकुमारी जाएंगे


उसी शिला पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था; 2019 में केदारनाथ गए थे

PM नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज की वोटिंग के पहले कन्याकुमारी जाएंगे। वे यहां रॉक मेमोरियल के उसी पत्थर पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होना है। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा। मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग के पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था।

विवेकानंद रॉक ​​​​​​के बारे में जानिए…

  • विवेकानंद रॉक तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र में स्थित एक स्मारक है। यह एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यह जमीन तट से करीब 500 मीटर अंदर समुद्र में दो चट्टानों के ऊपर बना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह रहे एकनाथ रानडे ने विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक मंदिर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
  • 2 सितंबर,1970 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. वीवी. गिरि ने इस स्मारक का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह 2 महीने तक चला। इसमें तत्कालीन PM इंदिरा गांधी भी शामिल हुई थीं।
  • अप्रैल में पड़ने वाली चैत्र पूर्णिमा पर यहां चन्द्रमा और सूर्य दोनों एकसाथ एक ही क्षितिज पर आमने-सामने दिखाई देते हैं। इस स्मारक का प्रवेश द्वार अजन्ता तथा एलोरा गुफा मन्दिरों के समान है, जबकि इसका मण्डपम बेलूर (कर्नाटक) के श्री रामकृष्ण मन्दिर के समान है।

30 मई की रात को कन्याकुमारी पहुंचेंगे
मोदी का 30 मई की रात तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचने का कार्यक्रम है। 31 मई को सुबह मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?