ई-पेपर

नगर निगम की कार्रवाई: 24 लाख यूडी टैक्स बकाया पर 3 प्रतिष्ठान सीज


31 मार्च तक छूट का मिलेगा लाभ

नगर निगम ने गुरुवार को यूडी टैक्स जमा नहीं कराने पर तीन प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। इन पर करीब 24 लाख रुपए का रुपए टैक्स बकाया है नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर आज शहर में 3 प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। गुरुवार को सब सिटी सेंटर स्थित होटल वेस्ट वुड जिसका नगरीय विकास कर कुल 7,38,007 रुपए बकाया था, उसे सीज किया गया।

नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि न्यू माली कॉलोनी नागदा भवन स्थित वाटिका जिसका 8,99,474 रुपए का नगरीय विकास कर बकाया था, उसे भी सीज किया गया। वहीं तोरण बावड़ी स्थित व्यवसायिक भवन में संचालित कार डेकोर को भी सीज किया गया। इसका 6,89,177 रुपए का यूडी टैक्स बाकी है।

उन्होंने बताया कि बकाया टैक्स जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा संपत्तियों पर ताला लगाकर व्यावसायिक गतिविधियां बन्द कर दी हैं। इस दौरान भटनागर के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और पुलिस बल मौजूद रहा। आयुक्त ने कहा कि 31 मार्च तक बकाया टैक्स जमा करवा कर छूट का लाभ ले सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?