ई-पेपर

बारिश के बाद 4 डिग्री गिरा रात का तापमान


ठंड का असर बढ़ा, अब मौसम शुष्क रहने की संभावना

उदयपुर जिले में बीते 2 दिन तेज आंधी के साथ ओले और बारिश होने से तापमान में गिरने से ठंडक बढ़ गई है। रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट के बाद मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि दिन के तापमान में मामूली 0.2 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को सुबह से धूप खिली है लेकिन ठिठुरन भरी हवाओं का दौर जारी है। मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है।

बता दें, बीते दो दिन हुई तेज बारिश से जिले में कई जगह गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह बिजली पोल और पेड़ गिर गए थे। इस बारिश के बाद ठंड का असर भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 26.7 डिग्री और ​रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले दिन का तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। हालांकि विभाग ने अब इस प्रभाव का असर कम बताते हुए आगामी 4-5 दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

जिले में कहां, कितनी बारिश हुई
जिले के गोगुंदा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 15 मिमी बारिश हुई थी। मावली में 10, झल्लारा में 9, बड़गांव में 8, भींडर में 5, झाड़ोल और कुराबड़ में 4-4, खेरवाड़ा, सराड़ा और नवागांव में 2-2, ऋषभदेव में 1 और उदयपुर शहर में 1 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?