ई-पेपर

तेज गर्मी से राहत नहीं,नौतपा कल से


दोपहर का तापमान 44.5 डिग्री,बादल भी चार

सीकर में लगातार बढ़ती जा रही गर्मी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। आज भी रात का तापमान 30 डिग्री के करीब रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं अब 9 दिन तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि आज दोपहर के तापमान में मामूली गिरावट आई है। सीकर में आगामी तीन से चार दिन हीटवेव भी चलेगी। इस दौरान दोपहर का तापमान 48 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री और दोपहर का तापमान 44.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहने के साथ ही हीटवेव चलेगी। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा सकता है। बात करें यदि सीकर की तो यहां दोपहर का तापमान 48 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा सकता है। फिलहाल कल से नौतपा की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अनुमान है कि इन नौ दिनों में भी जिले में तेज गर्मी पड़ेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?