ई-पेपर

‘अब राजस्थान में मंदिर तोड़ने की कोई हिम्मत नहीं करेगा’


गृहमंत्री अमित शाह बोले- अब एक ही लक्ष्य, ‘अबकी बार मोदी सरकार’

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार के समय में यहां की बहनें सुरक्षित नहीं थी। अब राजस्थान में बहनों को कोई आंख उठाकर नहीं देख सकेगा क्योंकि यहां भजनलाल की सरकार है और केंद में मोदी सरकार। डबल इंजन की सरकार है। शाह बोले- अब राजस्थान में मंदिरों को तोड़ने को कोई हिम्मत नहीं करेगा।

उदयपुर शहर के बलीचा स्थित कृषि मंडी परिसर में शाह तीन लोकसभा क्षेत्र उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा-डूंगरपुर के भाजपा के संगठनात्मक दृष्टि से 6 जिलों के बूथ स्तर और उसके ऊपर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद थे। खास बात है कि एक दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में आए बांसवाड़ा के महेन्द्र जीत सिंह मालवीय भी इस सभा में मौजूद रहे।

गृहमंत्री अमित शाह की सभा में मौजूद महिलाएं

एक ही लक्ष्य- ‘अबकी बार मोदी सरकार’

शाह ने कहा कि दो बार राजस्थान ने खूब वोट दिए और 25 की 25 सीटें दी है। अब समय है कि हम लाभार्थियों के घर-घर जाएं। आज से काउंटिंग तक एक ही लक्ष्य पर काम करना है। वह लक्ष्य ‘अबकी बार मोदी सरकार’ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता जिस तरह से मेहनत करता है वो हम जानते है। हमारी सरकार को 2 महीने हुए और हमने संकल्प पूरे करने शुरू कर दिए है। 60 दिन की उपलब्धियां सबके सामने रखी। बजरी, भूमाफिया को हम छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे जनता ने किये वो सारे वादे हम पूरे करेंगे। लोकसभा की हर सीट 5 लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे ये विश्वास दिलाता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि दस साल में केंद की बीजेपी सरकार ने जो मेवाड़- कांठल-वागड़ को दिया वो 60 साल में किसी ने कुछ नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया।

मंच पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी, झाबर सिंह खर्रा,गौतम दक, बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, देहात अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा नेता प्रमोद सामर आदि मौजूद थे।

सभा के बाद जयपुर लौटे शाह

शाम को सभा समाप्ति के बाद शाह सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट रवाना हुए। वहां से वे सीधे जयपुर के लिए विशेष विमान से लौटे। उनके साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सांसद सीपी जोशी भी थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?