ई-पेपर

अडाणी मुद्दे पर मोदी ने अमेरिका में कहा – निजी मामला


बोले, 2 राष्ट्राध्यक्ष ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करते; राहुल गांधी ने कहा – PM ने US में भी पर्दा डाला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडाणी मुद्दे पर PM नरेंद्र मोदी को घेरा। राहुल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि अडाणी मामले पर PM से देश में सवाल पूछो तो वे चुप्पी साध लेते हैं। जब विदेश में सवाल किया गया तो इसे निजी मामला बताया। दरअसल, PM मोदी से अमेरिका दौरे पर पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग में गौतम अडाणी के केस पर कोई चर्चा हुई? इस पर PM ने जवाब दिया कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

दिसंबर 2024 में राहुल गांधी अडाणी मुद्दे पर रिपोर्टर के रोल में दिखे थे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अक्टूबर 2023 में गौतम अडाणी पर निशाना साधा था। उन्होंने दिल्ली में 14 मिनट की एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। जिसमें कहा- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं। उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं। इन आरोपों में BJP सरकार को घेरते हुए राहुल बोले- अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है। उन्हें जो चाहिए होता है, वो मिल जाता है। उनके पीछे किसकी शक्ति है।

31 अगस्त को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की बैठक से पहले राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने दो विदेशी न्यूज पेपर्स के हवाले से कहा था कि देश का पैसा बाहर भेजा जा रहा है। एक अरब (बिलियन) डॉलर भारत के बाहर गया। जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो PM के करीबी व्यक्ति का है।

हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप पर लगाए थे मनी लॉन्ड्रिंग, शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। जिसमें अडाणी ग्रुप पर कई अनियमितताओं का आरोप लगाया था। अगस्त 2024 में हिंडनबर्ग ने एक और रिपोर्ट में दावा किया था कि SEBI सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के पास अडाणी ग्रुप के जरिए पैसों की हेराफेरी स्कैंडल में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी थी। डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए हिंडनबर्ग ने कहा था कि बुच और उनके पति धवल बुच के पास एक ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। जिसमें गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी ने काफी मात्रा में पैसा लगाया था। विनोद, अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरमैन हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?