ई-पेपर

एक बार फिर PM वेस्ट यूपी से करेंगे चुनाव प्रचार


2014 में कहा-छोटी-छोटी बातों में दंगे हो जाते हैं; 2019 में ‘चौकीदार हूं’ का नारा दिया

PM मोदी मेरठ में जनसभा करेंगे। जगह होगी मोदीपुरम आलू शोध संस्थान। 2024 आम चुनाव में यह मोदी की पहली जनसभा होगी। पहले भी दो चुनाव में मोदी वेस्ट यूपी से ही चुनाव प्रचार का आगाज कर चुके हैं। 2014 आम चुनाव में मोदी ने कहा-मेरठ में छोटी-छोटी बातों पर दंगे हो जाया करते हैं। फिर 2019 में उन्होंने पंच दिया-‘मैं चौकीदार हूं’।

मेरठ में भाजपा ने अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाया है। इसी मेरठ की धरती पीएम मोदी चुनावी ‘बाण’ चलाएंगे। पश्चिम से वह पूरब और पूरे देश में बड़ा संदेश देंगे।

2014 विजय शंखनाद रैली

मोदी को खुद को पीएम कैंडिडेट की तरह लॉन्च किया
लोकसभा चुनाव 2014 के वक्त जब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को देश में अपने पीएम कैंडिडेट के तौर पर लॉन्च किया। साथ ही मोदी वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर कैंडिडेट बनकर मैदान में उतरे। उस समय मोदी ने पहली चुनावी रैली मेरठ से की थी। भाजपा ने उस रैली को विजय शंखनाद रैली नाम दिया था।

मोदी का वो डॉयलाग, जिसने बनाया माहौल
छोटी-छोटी सी बातों पर मेरठ में दंगे हो जाते हैं, यही हाल अहमदाबाद का था, लेकिन अहमदाबाद में भाजपा की सरकार ने शहर को दंगों से निकालकर वहां शांति कायम की और विकास किया। बता दें कि 2013 में ही मुजफ्फरनगर में दंगा भड़का था, जिसकी तपिश में पूरा वेस्ट यूपी जल रहा था।

यह रैली 2 फरवरी 2014 को मेरठ के शताब्दी नगर में हुई थी। शताब्दी नगर में आरएसएस के कार्यालय और बनवासी आश्रम के पास बड़े मैदान में इस रैली को किया गया। मंच पर मोदी के साथ वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मेरठ निवासी राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी थे। लक्ष्मीकांत वाजेपयी उस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाले थे। उन्हीं के निर्देशन में यह रैली हुई थी। रैली में राजनाथ सिंह और लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को धनुष बाण भेंट किया था। हजारों की भीड़ रैली में मोदी को सुनने पहुंची थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?