ई-पेपर

PM बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया


बताएं- रातों-रात ऐसी क्या डील हुई, जो चुप्पी साध ली; क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी और अडाणी। लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों? प्रधानमंत्री ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?

मोदी बोले- राहुल के अमेरिका वाले अंकल को दक्षिण भारतीय अफ्रीकन जैसे लगते हैं
PM ने वारंगल की रैली में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- अमेरिका में शहजादे (राहुल गांधी) के फिलॉसफर और गाइड अंकल (सैम पित्रोदा) हैं। वे कांग्रेस पार्टी में थर्ड अंपायर की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसे लगते हैं।PM ने कहा- आज मैं बहुत गुस्से में हूं। लोग मुझे गाली दें तो मैं सह लूंगा। लेकिन शहजादे के फिलॉसफर ने देश के लोगों को इतनी बड़ी गाली दी है कि मेरे मन में गुस्सा भर गया है। क्या मेरे देश में चमड़ी का रंग देखकर लोगों की योग्यता तय होगी। चमड़ी के रंग का खेल खेलने का हक शहजादे को किसने दिया है। संविधान सर पर लेकर नाचने वाले लोग देश का अपमान कर रहे हैं।

कांग्रेस इस देश की समस्याओं की जननी है
PM ने कहा- हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है।

कांग्रेस और BRS का एक ही सिद्धांत- फैमिली फर्स्ट
प्रधानमंत्री ने कहा- भाजपा नेशन फर्स्ट सिद्धांत में विश्वास करती है, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस और ‌BRS तेलंगाना में फैमिली फर्स्ट सिद्धांत पर काम करते हैं। कांग्रेस और BRS पूरी तरह से परिवार द्वारा, परिवार के लिए हैं। ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

कांग्रेस-BRS भ्रष्टाचार के गोंद से चिपके हुए हैं
कांग्रेस और BRS को एक साथ बांधने वाला एकमात्र ‘गोंद’ भ्रष्टाचार है। तुष्टिकरण की राजनीति ही उनका एजेंडा है। कांग्रेस और BRS जीरो गवर्नेंस मॉडल फॉलो करते हैं। इसलिए हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है।

ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं
मोदी ने कहा- कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं, ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें। क्या ये आपसे धोखा नहीं है? ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?