ई-पेपर

गुजरात में प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी तो शहंशाह हैं


मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं, जबकि खुद महलों में बैठे हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा के लाखणी में जनसभा की। उन्होंने राहुल गांधी को शहजादा कहे जाने पर PM पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, जबकि मोदी खुद शहंशाह बनकर महलों में बैठे हैं। प्रियंका ने कहा- यही शहजादा देश की बहनों, किसानों और मजदूरों की समस्याएं जानने के लिए 4 हजार किमी पैदल चल चुका है। मोदी को देखिए, उनका चेहरा देखिए, बिल्कुल साफ। साफ-सुथरे कपड़े और एक बाल तक इधर से उधर नहीं होता। वे आपकी समस्याएं कैसे समझेंगे?

चुनाव भारत में हो रहे हैं, बात पाकिस्तान की कर रहे हैं
उन्होंने आगे कहा, चुनाव भारत में हो रहे हैं और बातें पाकिस्तान की हो रही हैं। आपको बताया जा रहा है कि कांग्रेस एक्स-रे की मशीन लाएगी। यह मशीन आपका सोना चुरा लेगी। मंगलसूत्र चुरा लेगी। आप देश के प्रधानमंत्री हैं और इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। देश की जनता ने आपको इसलिए चुना कि दुनिया के सामने आप साफ-सुधरी बातें करें। हमारे प्रधानमंत्री झूठ तो बहुत बोलते हैं, लेकिन अब फालतू बातें भी करने लगे हैं। वे कहते हैं कि अगर आपके पास दो भैंस हैं तो उनमें से एक भैंस कांग्रेस चुरा लेगी। आप बताइए कि 55 साल हमारी सरकार रही। कांग्रेस ने किसी का क्या चुराया। किसकी भैंस चुराई, किसका मंगलसूत्र चुराया। PM होकर भी इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। मैं भी वह एक्स-रे मशीन देखना चाहती हूं कि कैसे वह लोगों का सोना चुराती है। कैसे मंगलसूत्र चुराती है।

ईवेंट में भी सिर्फ मोदीजी ही दिखते हैं
मोदीजी सबका साथ सबका विकास की बातें करते हैं, लेकिन आपमें से किसी एक का भी विकास हुआ। बस बड़े-बड़े ईवेंट करते हैं। एक बात तो मैं भी मानती हूं कि इंवेंट बहुत शानदार करते हैं। उसमें कोई कमी नहीं रहती और ईवेंट में भी सिर्फ मोदीजी ही दिखते हैं। एक समय मीडिया PM से ढेरों सवाल पूछा करती थी, लेकिन आज सब चुप हैं। आज मीडिया में 70 करोड़ बेरोजगारों की नहीं, बल्कि मोदीजी की पोशाकों की खबरें रहती हैं। पूरे देश में अजीब सी परिस्थिति बन गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?