ई-पेपर

प्रो. गौरव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की


वल्लभ ने विकसित भारत 2047 के लिए चर्चा की।

उदयपुर. हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रो. गौरव वल्लभ ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रो. गौरव वल्लभ को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। चर्चा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर गौरव वल्लभ के बीच विकसित भारत 2047 के निर्माण पर हुई।

पहले कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे प्रो. गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को छोड़ा था। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया था और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। वल्लभ ने उदयपुर शहर विधानसभा से कांग्रेस के बैनर से चुनाव लड़ा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?