ई-पेपर

हरियाणा में राजनाथ सिंह की रैली


करनाल पहुंचे रक्षा मंत्री; खट्‌टर-सैनी के लिए मांगेंगे वोट, भाजपा की राजपूत वोटरों पर नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा दौरे पर हैं। वह करनाल के घरौंडा की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पूर्व CM एवं लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए वोटों की अपील करेंगे। राजनाथ सिंह करनाल लोकसभा में पहुंचने वाले चौथे केंद्रीय नेता हैं। अभी तक PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह यहां आ चुके हैं।

विधायक बोले- तैयारियां पूरी

घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि आज घरौंडा की नई अनाज मंडी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है और लोग उनका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे है।

राजपूत समाज की वोट साधने का प्रयास

भाजपा की नजर करनाल में राजपूत वोटों पर है। इनको साधने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही। राजनाथ सिंह के दौरे को भी इसी के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?