ई-पेपर

ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा


स्लो ओवर रेट के लिए मिली सजा; ऋषभ से पहले गिल पर भी लग चुका है

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पंत पर यह जुर्माना रविवार को विशाखापट्टनम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद लगाया गया। पंत को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी सोमवार को दी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को पहली जीत मिली। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन और शुरुआती 2 मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया। विशाखापट्टनम में दिल्ली को 20 रन से जीत मिली। इस मैच के बाद DC के कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा।

IPL ने जानकारी दी
IPL ने मीडिया रिलीज में कहा, 31 मार्च को विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है। पंत पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?