ई-पेपर

राजस्थान में गर्मी से साध्वी और स्टूडेंट की मौत


लू से अब तक 29 की जान गई; आज 16 जिलों में रेड अलर्ट

नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को बॉर्डर पर तैनात BSF जवान सहित बुजुर्ग की मौत हो गई। इसी के साथ 5 दिन में गर्मी से मरने वालों की संख्या 29 पहुंच चुकी है। हालांकि भजनलाल सरकार इन मौतों का कारण गर्मी नहीं मान रही है। जैसलमेर स्थित रामगढ़ CHC के डॉक्टर आलोक का कहना है कि जवान का पोस्टमाॅर्टम किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी सामने आएगी। वहीं जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में एक जैन साध्वी की गर्मी से तबीयत बिगड़ने के बाद देह त्याग दी। अलवर में भी 23 साल के स्टूडेंट ने लू की वजह से दम तोड़ दिया। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उधर, गर्मी का दौर पीक पर आ गया है। जयपुर के मौसम केन्द्र ने आज (सोमवार) भी 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ​​​​

परिजन बोले- गर्मी से मौत, पहले कोई बीमारी नहीं थी

  • अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मयूर विहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अरुण मीणा की गर्मी में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
  • मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार दोपहर तक उसकी तबीयत सही थी और उसे पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। शाम को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।
  • इस पर उसे शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी और रात में घर ले आए थे।
  • सोमवार सुबह दोबारा उल्टियां होने लगी। इस पर उसे सरकारी हॉस्पिटल ले गए, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
  • मृतक के दो बच्चे हैं। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
  • जिला अस्पताल के डॉ. सुरेश मीना ने बताया कि मरीज जिला अस्पताल में आया तब मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मरीज के परिजनों ने बताया था कि उसे डा​यरिया की शिकायत थी।

फलोदी में दूसरे दिन भी पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज हुआ

रविवार को भी राजस्थान में जबरदस्त गर्मी रही। फलोदी में दूसरे दिन (रविवार) भी पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज हुआ। 49.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कल फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा। बीकानेर, अजमेर में कल अधिकतम तापमान पिछले सात सालों का सबसे ज्यादा तापमान था। 29 मई से राजस्थान के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।

बीकानेर में 7 साल में सर्वाधिक तापमान

बीकानेर में कल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ये बीकानेर में साल 2016 के बाद मई का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ है। 19 मई 2016 में बीकानेर का अधिकतम तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?