ई-पेपर

भाजपा अधिवेशन में मोदी है तो मुमकिन है के नारे


PM ने खड़े होकर सबका अभिवादन किया, नड्डा बोले- राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता, बंगाल भी जीतेंगे

दिल्ली के भारत मंडपम में BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया। पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा।

उधर जेपी नड्डा ने कहा- मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है। भाजपा की 17 प्रदेशों में सरकार है। हमने राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता है। इस बार बंगाल में भी जीतेंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे

कार्यकारिणी बैठक में PM की बड़ी बातें…

  • PM ने कहा कि भाजपा को 370 और NDA को 400 पार पहुंचाने का लक्ष्य मात्र एक आंकड़ा नहीं है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट एवं अविभाज्य अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। ये उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
  • हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार मिलें वोटों में कम से कम 370 वोटों बढाएं। उन्होंने कहा कि जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्हें पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें बल्कि माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • PM ने कहा कि विपक्ष तू तू मैं मैं की राजनीति करेगा और अनावश्यक आरोपों का कीचड़ उछालेगा। लेकिन हमें गरीब कल्याण के कामों से लेकर विकास की उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करना है।

अधिवेशन में जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें…

  • आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 2014 से पहले हमारी सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और लंबे समय तक हम 5-6 पर रूके हुए थे। 2014 के बाद, आज 17 प्रदेशों में NDA की सरकारें हैं और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है।
  • 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड ​देखा है। हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने आपातकाल देखा है। लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछला दशक जो गुजरा, वो उपलब्धियों से भरा हुआ है।
  • 2014 से पहले लोग हमारा उपहास करते थे, कहते थे कि साहब तो आप पूरी सरकार बनाएंगे, वो सोचते थे कि ये संभव नहीं है। लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और 2019 में फिर से हमारी सरकार बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?