ई-पेपर

सूरजपोल-शक्तिनगर रोड का जल्द होगा खुलना, राह होगी आसान


बोटलनेक हटने के बाद सूरजपोल से सीधे अशोक नगर तक आने-जाने का रास्ता होगा सुगम।

उदयपुर शहर के शक्तिनगर से सूरजपोल रोड पर बोटलनेक को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द अब इस मार्ग पर बोटलनेक हटते ही शक्तिनगर और अशोक नगर रोड जाने की राह आसान हो जाएगी।

असल में नगर निगम ने सूरजपोल मेवाड़ मोटर्स की गली के सामने आरसीए कॉलेज की दीवार के सहारे एक रोड निकाली जो सीधे शक्ति नगर को लिंक करती है। इस रोड के बनने के बाद इस तरफ से आने वाले लोगों के लिए शक्तिनगर, नगर निगम और अशोक नगर की तरफ जाने के लिए आसान रास्ता हो गया था लेकिन शक्तिनगर में प्रवेश करने वाली गली पर बोटलनेक मुश्किलें खड़ी कर रहा था।

सूरजपोल और देहलीगेट पर कम होगा दबाव
इस बोटलनेक के खुलने के बाद सूरजपोल और देहलीगेट चौराहा पर यातायात का दबाव कम होगा। असल में टेकरी, हिरणमगरी सेक्टर 11, 13, 14 और गोवर्धन विलास की तरफ से आने वाले वाहन सीधे इस गली से अशोक नगर की तरफ निकल जाएंगे। अशोक नगर की तरफ से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन सीधे यहां से निकल जाएंगे। इससे दोनों चौराहो पर यातायात का दबाव कम होगा।

पिछले दिनों इसका रास्ता निकालते हुए बोटलनेक हटाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद नगर निगम ने वहां काम शुरू किया। इस बोटलनेकी की वजह से यहां से कार तो नहीं नहीं निकल पाती और दुपहिया वाहन में भी मुश्किल होती थी।

मार्ग में आ रहे मकानों को तोड़ने का काम चल रहा है और इसके बार वहां 30 फीट सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही वहां से आसानी से दुपहिया और चारपहिया वाहन निकल जाएंगे। इस रोड पर भारी वाहन नहीं गुजरे इसके लिए एक गर्डर लगाया जाएगा।

पिछले दिनों शहर विधायक ताराचंद जैन ने बोटल नेक का निरीक्षण किया। तब उन्होंने कहा कि शक्ति नगर रोड़ पर सड़क के बीच में लगे ट्रांसफार्मर को थोड़ा दूर शिफ्ट करने को कहा ताकि यहां इस रोड से गुजरने वाले वाहन सीधे आसानी से टर्न ले सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?