ई-पेपर

विवाहित से रेप करने वाले दो युवक गिरफ्तार


फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करते थे दोनों, 3 महीने से थे फरार

विवाहिता से रेप करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने महिला के फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रेप किया था। मामला दर्ज होने के बाद 3 महीने से फरार थे।

अंबामाता थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी विजय कुमार पुत्र रामवृक्ष राम निवासी दरभंगा बिहार हाल हरिदास जी मगरी और रूपलाल उर्फ राकेश पुत्र जीवाराम मीणा निवासी नला छोटा फलासिया को गिरफ्तार​ किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। एक साल से एक मकान में किचन में काम करने जाती थी। वहां राकेश नाम का एक लड़का भी साफ-सफाई का काम करता था। राकेश ने अपने मोबाइल से महिला की बिना जानकारी के कई फोटो खींच लिए। फोटो को एडिट करके वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा और वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद रेप किया।

महिला दूसरी जगह काम करने लगी। वहां भी एक युवक विजय कुमार काम करता था। वह भी महिला पर बुरी नजर रखता था। राकेश और विजय दोनों आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। ऐसे में राकेश ने सारे फोटो विजय को दे दिए। विजय भी महिला को ब्लैकमेल कर रेप किया। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?