ई-पेपर

UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर


सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट, इनमें से 180 IAS और 200 IPS बनेंगे

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे।

पिछले एग्जाम में आदित्य की 216वीं रैंक थी
आदित्य ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के प्राइवेट स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच से की है। पिछले साल आदित्य की 216 रैंक थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका परिवार लखनऊ के विकास नगर में रहता है। आदित्य ने 2014 में 12वीं की परीक्षा करीब 98.4% अंक के साथ पास की थी।

2023 में महिलाओं का पास पर्सेंटेज था 34%
पिछले 5 सालों से UPSC सिविल सर्विसेज के एग्जाम में महिलाओं के पास पर्सेंटेज में इजाफा हुआ है। 2018 और 2019 में फीमेल पास पर्सेंटेज 24% रहा। 2020 में ये 29% तक पहुंच गया। वहीं, 2021 में 3 पॉइंट्स गिरकर 26% तक पहुंच गया। 2022 में ये आंकड़ा एक बार फिर 34% पर था। पिछले साल सिलेक्ट हुए 933 कैंडिडेट्स में 320 महिलाएं हैं।

2022, 2021 में महिलाओं ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
पिछले दो सालों से UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में महिलाओं ने टॉप किया। 2022 में इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की थी। UPSC CSE 2021 में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

2022 में गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप रैंकर्स में थीं। 2021 में टॉप तीन रैंक पर लड़कियां थीं। अंकिता अग्रवाल ने AIR 2 हासिल की थी, जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने AIR 3 हासिल किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?