ई-पेपर

वीके सिंह ने कहा- भारत पर चीन का कब्जा नहीं


अग्निवीर योजना से सेना खुश, मोदी सरकार ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया

जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश पर चीन के कब्जे को लेकर जो चर्चाएं चल रही है। वह पूरी तरह से गलत और अफवाह है। धरातल पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह सिर्फ एक मिथ्य है। जिसे दिमाग से निकलने की जरूरत है। ना चीन ने भारत पर कब्जा किया है। ना ही उसे करने दिया गया है। सिर्फ विपक्ष द्वारा अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया है।

जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत को पाकिस्तान या फिर चीन से खतरा नहीं है। हमें सिर्फ खुद को बेहतर से और बेहतर बनाने की जरूरत है। जिस दिन हम खुद को किसी और के साथ जोड़ देते हैं। हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। पहले हमारी यही परेशानी थी कि हम हर बात में पाकिस्तान – पाकिस्तान करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। उसके बाद आपने भी देखा आज पाकिस्तान के क्या हालत हो गए हैं। वहां पर रोटी तक के लाले पड़ रहे हैं। चीन को छोड़ हमें आज खुद की चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा करके ही हम सबसे आगे बढ़ सकते हैं।

सिंह ने कहा कि मैं भारत का सेना अध्यक्ष रहा हूं। इस नाते यह बताना चाहता हूं कि जो स्थिति अरुणाचल प्रदेश में साल 2012 में थी। वही स्थिति आज भी है। उसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसे में जो भी लोग कह रहे हैं कि चीन ने भारत पर कब्जा कर लिया है। उन लोगों की बात नहीं माननी चाहिए। वहीं POK के भारत में मिलने के सवाल पर जवाब देते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि वहां के लोग भारत में आने का मन बना रहे हैं। जिस दिन उन लोगों का मन बन जाएगा। उसी दिन यह भी संभव हो जाएगा।

अग्नि वीर योजना में संशोधन और विरोध के सवाल पर जवाब देते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि इस योजना से भारतीय सेना का मनोबल नहीं गिरा है। अग्नि वीर का पहला बैच अब यूनिटों में आना शुरू हो गया है। जिससे सब लोग काफी खुश और संतुष्ट हैं। क्यों कि इन नए लड़कों की काफी अच्छी ट्रेनिंग हुई है। जिसकी काफी अच्छी रिपोर्ट भी सामने आई है।

ऐसे में इस अच्छी रिपोर्ट के आधार पर अग्नि वीर योजना में जो भी परिवर्तन करना होगा। जो भी संशोधन करना होगा वह किया जाएगा। लेकिन जब तक इस योजना को धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं किया जाएगा। तब तक हमें भी नहीं पता चलेगा कि इसमें क्या और बदलाव होने की जरूरत है। अग्नि वीर योजना जिस वक्त बनी थी। उस वक्त यह नहीं पता था कि बाद में क्या हालात होंगे। अब यह स्कीम शुरू हुई है, एक-दो साल बाद ही इसकी हकीकत का सही तरीके से पता चल सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?