ई-पेपर

जहां कलेक्टर रहे वहां कल से चुनावी मोर्चा संभालेंगे


उदयपुर सीट पर दो अफसरों में मुकाबला, कांग्रेस प्रत्याशी मीणा अब चुनावी मैदान में तो भाजपा के रावत पहले से ही उतरे

भाजपा की दो मार्च को आई सूची में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त मन्नालाल रावत को टिकट दिया गया था। रावत ने इससे पहले वीआरएस के लिए आवेदन भी कर दिया था। पिछले दिनों से वे विधानसभा वार दौरें करने लगे। संगठन की कई बैठकों में उन्होंने भाजपा के अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंच बनाने में जुटे।

मीणा अब चुनावी मोर्चा संभालेंगे
ताराचंद मीणा की स्वैच्छिक सेवानिवृति की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही वे 21 मार्च से चुनावी मोर्चा संभालेंगे। सबसे पहले यहां कांग्रेस पार्टी की और से प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका स्वागत किया जाएगा। वे उदयपुर में पहली बार कांग्रेस के मंच पर होंगे।

उदयपुर रिजर्व लोकसभा सीट के लिए चुनावी दंगल गुरुवार से दिलचस्प हो जाएगा। अब तक मैदान में चुनावी दौरें भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत कर रहे थे और अब 21 मार्च से कांग्रेस के ताराचंद मीणा भी कमान संभाल लेंगे। इस सीट पर दो रिटायर्ड हुए अफसरों के बीच मुकाबला होने से सबकी ​नजर है।

भाजपा की दो मार्च को आई सूची में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त मन्नालाल रावत को टिकट दिया गया था। रावत ने इससे पहले वीआरएस के लिए आवेदन भी कर दिया था। पिछले दिनों से वे विधानसभा वार दौरें करने लगे। संगठन की कई बैठकों में उन्होंने भाजपा के अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंच बनाने में जुटे।

भाजपा की दो बड़े नेताओं की बैठकें हो चुकी
लोकसभा चुनाव को लेकर उदयपुर में भाजपा की दो बड़े नेताओं की बैठकें और सभा हो चुकी है। इसमें लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने से पहले बलीचा कृषि मंडी में 20 फरवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा हो चुकी है। इसके अलावा लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा की दूसरी बड़ी बैठक 19 मार्च को हुई जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित किया। इसमें मन्नालाल रावत भी शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?