ई-पेपर

घर से डेढ़ लाख की नगदी सहित जेवरात चोरी


दो कमरों के तोड़े ताले, परिवार के जागने पर भागे

सलूम्बर थाना क्षेत्र के जावद गांव के एक घर से बीती रात अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए नकद और सोना-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ओनाड सिंह पिता लाल सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें बताया कि बीती रात वे मकान की छत पर अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अहमदाबाद से आए उनकी बड़ी भाभी घर में कूलर चालू करके एक कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे घर में तेज आवाज सुनाई दी। इस पर ओनार सिंह की नींद खुली और वह चिल्लाए। इस पर चोर ओनार सिंह को धमकाते हुए वहां से तुरंत भाग निकले। ओनार सिंह ने घर में देखा तो दो कमरों के ताले टूटे हुए मिले।

एक हैड कांस्टेबल के भरोसे पुलिस चौकी
थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जावद पुलिस चौकी मात्र एक हैड कांस्टेबल के भरोसे संचालित है उनके पास और स्टाफ नहीं है जिससे चोरी जैसी घटना पर लगाम लग सके। चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

जल्द पकड़ेंगे आरोपी: एसपी
सलूंबर के एसपी अरशद अली का कहना है कि घटना को लेकर संबंधित थानाधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बदमाशों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। चुनाव की वजह से स्टाफ की कमी थी। ऐसे में चौकी पर स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?