अगम्य मीडिया न्यूज़ । उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने जिले भर में अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है, इस अभियान के दौरान थानाधिकारी श्याम सिंह व स्पेशल टीम प्रभारी को सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा है और वह कोई भी वारदात कर सकता है । यह सूचना मिलने पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई अमजद खान, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, सुखदेव सिंह, विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह, हितेंद्र सिंह, संजय सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, अनिल पूनिया, उपेंद्र सिंह, करतार सिंह, रामनिवास, उत्कर्ष, संतोष, ओमप्रकाश, अमित कुमार, अशोक कुमार साइबर सेल से एएसआई गजराज सिंह व कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की टीम ने दबिश देकर विष्णु सेन उर्फ मुकेश सेन पुत्र सुरेश चंद्र सेन निवासी कालारोही, एकलव्य कॉलोनी, नाई को गिरफ्तार किया एवं उसके पास से 13.700 किलो गांजा, एक पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस पकड़े । आरोपी की दबिश कर उससे पूछताछ जारी है ।


