ई-पेपर

ईडाणा माताजी में शारदीय नवरात्र महोत्सव का आगाज…


पाणुन्द।

उदयपुर संभाग और सलूंबर जिले के शक्तिपीठों व स्थानकों पर सोमवार को शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ हुई।संभाग का एकमात्र अग्नि स्नान शक्तिपीठ ईडाणा माताजी मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ शतचंडी महायज्ञ के साथ हुआ। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार शाम से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। सोमवार तड़के 5 बजे महाआरती और नवरात्र के प्रथम दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 9.15 बजे पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की और हवनशाला में शतचंडी महायज्ञ का प्रारंभ हुआ।आचार्य अंबालाल शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई।महोत्सव के पहले दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने सलूंबर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा पहुंचे। उन्होंने माताजी के दर्शन कर पूजा की, वहीं ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर उदयपुर पूर्व जिलाप्रमुख शांतिलाल मेघवाल भी मौजूद रहे।शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। पहले दिन माताजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।वहीं इधर, करावली गांव में ग्रामवासियों द्वारा ईडाणा माताजी सेवा समिति के तत्वावधान में व फिला मार्ग पर शैतान सिंह चुंडावत द्वारा पिछले 8 साल से भंडारा लगाया जाता है। जहां पर ईडाणा माताजी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अल्पाहार,चाय नाश्ता की व्यवस्था रहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?