ई-पेपर

अर्थ डायग्नोस्टिक की सिल्वर जुबली में अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने की शिरकत


उदयपुर । अर्थ डायग्नोस्टिक की सिल्वर जुबली के कार्यक्रम श्रृंखला में शुक्रवार को मशहूर अदाकारा मुग्धा गोडसे ने शिरकत की और अर्थ के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने पर डॉ. अरविंदर सिंह एवं डॉ. दीपा सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की । मुग्धा गोडसे ने अर्थ की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की है और उदयपुर में मेट्रो के समकक्ष तकनीक लोगो को उपलब्ध करवा रहे है ।

अर्थ डायग्नोस्टिक एक परिचय

अर्थ के सीईओ डॉ अरविंदर सिंह ने बताया कि 1999 में डॉक्टर राजेंद्र कच्छावा के साथ उदयपुर में डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना की गई । निरंतर उत्कृष्ट क्वालिटी, आधुनिक तकनीक तथा उच्च कस्टमर केयर द्वारा यह सेंटर जल्द ही उदयपुर का नंबर वन डायग्नोस्टिक सेंटर बन गया । मात्र 8 लोगों से शुरुआत कर अभी लगभग 200 के स्टाफ के साथ यह एक सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले सेंटर के रूप में पहचान बनाई। अभी तक एक करोड़ से ऊपर सफलता पूर्वक डायग्नोस्टिक टेस्ट लगाए जा चुके है। अर्थ की गुणवत्ता को भारतीय क्वालिटी काउंसिल से मान्यता प्राप्त होने के साथ विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए जिसमे राजस्थान के मुख्यमंत्री , राज्यपाल तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए अवार्ड उल्लेखनीय है। कुछ वर्षो पूर्व अर्थ में स्किन सेंटर तथा जिम भी स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रों में अपना साख का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में केंद्र के डायरेक्टर डॉक्टर खुर्शीद अहमद, प्रवीण शर्मा एव सत्येंद्र सिंह पवार मौजूद रहे तथा सेंटर की सेवा, गुणवत्ता और निष्ठा के लिए संकल्प लिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?