ई-पेपर

नारायण सेवा संस्थान नहीं आता तो मेरा चातुर्मास अधूरा रह जाता – राष्ट्रसंत पुलक सागर


मीत मेरे दो विदा मैं जा रहा हूं, प्रेम सबका साथ मैं ले जा रहा हूं – राष्ट्रसंत पुलक सागर

नारायण सेवा संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमेनिटी में किया कृत्रिम अंग निर्माण कार्यशाला का उद्घाटन, राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर ससंघ की झीलों की नगरी से हुई मंगल विदाई

उदयपुर, 14 दिसम्बर। झीलों की नगरी में पांच माह तक धर्म ज्ञान की गंगा प्रवाहित कर सर्वऋतु विलास स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास पूर्ण कर राष्ट्रसंत पुलकसागर ने रविवार को ऐतिहासिक नगरी उदयपुर से मंगल विहार किया । उपस्थित समाजजनों ने नम आंखों से जयकारों के साथ आचार्यश्री को मंगल विदाई दी । चातुर्मास अध्यक्ष विनोद फान्दोत ने बताया कि विदाई से पूर्व राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर ससंघ का दोपहर 1 बजे माली कॉलोनी सौ फीट रोड पर स्थित नारायण सेवा संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमेनिटी में पदार्पण हुआ, जहां नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा गुरु वंदना करना स्वागत किया गया, उसके बाद पांचवे तल पर एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा भेंट कृत्रिम अंग निर्माण कार्यशाला का उद्घाटन किया, जहाँ आचार्यश्री ने कृत्रिम अंग निर्माण शाला का निरीक्षण कर उसे बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली एवं वर्ल्ड ऑफ़ ह्यूमिनिटी का अवलोकन किया ।

उसके पश्चात् सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय मंगलाचरण से हुई, जिसमें समाज की महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का मंगल दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण के साथ ही आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन कैलाश मानव परिवार ने किया । साथ ही प्रशांत अग्रवाल ने आचार्यश्री का वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी पर पधारने के लिए एवं चातुर्मास कमेटी का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और विगत वर्ष 2008 में आचार्य पुलकसागर के नारायण सेवा संस्थान के आगमन की स्मृतियों को भी याद किया । कैलाश मानव के लिए राष्ट्रसंत ने कहा कि खुद की रोशनी खोकर भी जग के लिए रोशनी फैला रहे है । वास्तव में यह तीर्थ से कम नहीं है । कोई अंगहीन इस दुनिया में आता है तो कैलाश मानव उसे अंग पूर्ण किया करते है । कैलाश मानव सिर्फ मानव नहीं वो तो इस धरती पर महामानव है । आज ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी संस्थान में आया हूं, मेरे साधु जीवन में मैने का ही सम्मेद शिखर की यात्रा नहीं की, लेकिन आज ऐसा लग रहा है मैने नारायण सेवा संस्थान में आकर मैने सम्मेद शिखर की यात्रा पूर्ण कर ली ।

चातुर्मास अध्यक्ष विनोद फांदोत ने बताया कि आचार्यश्री ने जाते जाते शहर को एक ऐसा अनुपम भेंट दी है जो देश के कितने ही लोगों के कृत्रिम अंग निर्माण में सहयोग प्रदान करेगी । इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष कैलाश मानव, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सह संस्थापिका कमला देवी, निदेशक वंदना अग्रवाल, ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी, जनसंपर्क अधिकारी भगवान प्रसाद गौड़, महिम जैन, रोहित तिवारी एवं दिनेश वैष्णव मौजूद थे ।

दिल की लव फैक्ट्री, दिमाग को आइस फैक्ट्री और जुबां को शुगर फैक्ट्री बना लेना, जीवन सार्थक हो जाएगा – पुलक सागर
प्रवक्ता विप्लव कुमार जैन ने बताया कि विहार यात्रा आरंभ करने से पूर्व आचार्यश्री ने शहरवासियों को अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि आचार्यश्री ने कहा कि मैं कैसे तुम्हे छोड़ कर जा सकता हूं, एक बात याद रखना संत दुनियां से जा सकते है, लेकिन भक्तों के दिलों से नहीं जा सकते । हनुमान जैसे भक्त हो तो गुरु कभी कहीं नहीं जा सकते । अपने दिल की लव फैक्ट्री, दिमाग को आइस फैक्ट्री और जुबां को शुगर फैक्ट्री बना लेना, जीवन सार्थक हो जाएगा । मुझे याद रखो ना रखो, लेकिन मेरी बातों को जीवन भर याद रखना । आचार्यश्री ने कहा कि मीत मेरे गीत अंतिम गा रहा हूं, प्रेम सबका साथ मैं ले जा रहा हूं । मीत हम तुम थे पड़ोसी विगत दिन के, भोर का तारा था मैं, अब जा रहा हूं । प्रेम सबका साथ लेकर साथ लेकर जा रहा हूं । रास्ते लंबे बहुत है, तम अंधेरा, ना जाने का कब हो अब सवेरा । दो क्षमा अब प्यार से अब, मै जा रहा हूं, प्रेम सबका मैं साथ लेकर जा रहा हूँ गीत गाकर सभी को ग़मगीन कर दिया और कहा कि हमारी यात्रा क्षमा की यात्रा है, हमारी यात्रा लोगों का दिल दुखाने की नहीं है, हमारी यात्रा तो दिलों को जोड़ने की है । यदि किसी भी तरह किसी मानव मात्र का मुझसे दिल दुखा हो तो दिल से क्षमा याचना करता हूं ।

चातुर्मास अध्यक्ष विनोद फान्दोत को समाजजनों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा पुलक वीर अलंकरण से सम्मानित किया गया । विदाई समारोह में सर्वऋतु विलास स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर व पुलक मंच परिवार, महावीर युवा संगठन के पदाधिकारी सदस्यों सहित सकल जैन समाज के महिला पुरुष एकत्रित हुए । इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, प्रमोद सामर, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, एसपी योगेश गोयल सहित चातुर्मास के मुख्य संयोजक पारस सिंघवी, अशोक शाह, गौरवाध्यक्ष शांतिलाल मानोत, कार्याध्यक्ष आदिश खोड़निया, कोषाध्यक्ष श्रीपाल धर्मावत, महामंत्री प्रकाश सिंघवी, गेंदालाल फान्दोत, नीलकमल अजमेरा, पुष्पेन्द्र जैन कालू, राजेंद्र चित्तौड़ा, पिंटू जैन, दीपेश जैन, अमित जैन, उज्ज्वल जैन, पुष्पा फान्दोत, सीमा फान्दोत एवं अर्चिस फान्दोत सहित कई लोग मौजूद थे । आचार्य संघ शहर से प्रस्थान के बाद शाम 5 बजे आचार्य संघ के प्रथम पड़ाव के रूप में सेक्टर-11 स्थित हृदयम में हुआ, वहां से आगामी दिनों में गोवर्धन विलास स्थित लेक गार्डन्स होते हुए ऋषभदेव की ओर प्रस्थान करेंगे।


VIPLAV KUMAR JAIN

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by VIPLAV KUMAR JAIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?