ई-पेपर

RBI ने रेपो रेट घटाया, एफडी पर दरें कम होंगी


अभी देश के बड़े बैंकों में मिल रहा 7.25% तक ब्याज, देखें 5 बड़े बैंकों के इंटरेस्ट रेट

भारतीय रिजर्व बैंक यानी, RBI ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है। इससे आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घट सकती है। अगर आप एफडी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय हो सकता है।

FD कराते समय 3 बातों का रखें ध्यान

सही टेन्योर चुनना जरूरी: FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें पेनल्टी लगती है। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा: यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप कोई एक एफडी तुड़वा सकते हैं। बाकी एफडी सेफ रहेंगी।

रिस्क नहीं, रिटर्न की गारंटी: FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निवेश की शुरुआत में ही पता होता है कि मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा। इसमें कोई जोखिम नहीं है। किसी भी स्थिति में न तो उससे ज्यादा पैसा मिलता है और न ही कम।

FD पर ले सकते हैं क्रेडिट कार्ड: ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर क्रेडिट कार्ड देते हैं। बैंक में FD की रकम का 75-85% तक क्रेडिट लिमिट वाला कार्ड मिल सकता है। ऐसा ऑफर उन लोगों के लिए अच्‍छा है, जिनका कोई क्रेडिट स्‍कोर नहीं है या कम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?