ई-पेपर

चित्तौड़गढ़ में जुलूस पर पथराव, एक की मौत


पहुंना कस्बे में धारा-144 लागू, बाजार बंद; मारपीट के बाद बिगड़े हालात

चित्तौड़गढ़ के पहुंना कस्बे में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। राशमी थाना क्षेत्र के पहुंना कस्बे में मंगलवार रात निकाले जा रहे चारभुजा नाथ के जुलूस पर सदर बाजार में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

हालांकि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। मृतक के परिजन ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद कस्बे में धारा-144 लागू कर दी गई है। समुदाय विशेष के लोगों का कहना था कि हमारे धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस न निकाला जाए।

सर्व समाज कल करेगा प्रदर्शन 

धार्मिक जुलूस पर पथराव के विरोध में हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर गुरुवार सुबह 10 बजे सर्व समाज और विभिन्न हिंदू संगठन कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे। सभी संगठनों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

अचानक शुरू कर दिया पथराव

कुछ देर शांत रहने के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। घटना में 6 लोग नवीन सोनी, रतनलाल जीनगर, देव प्रजापत, रघु शर्मा, विनोद शर्मा, राजू पंचोली घायल हो गए। सूचना मिलते ही राशमी थानाधिकारी श्यामराज मय जाब्ता पहुंचे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसपी सुधीर जोशी, गंगरार DSP रविन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे। आसपास के थानों और मुख्यालय से पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। रात को ही धारा-144 लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आगजनी की घटना भी हुई।

एक व्यक्ति की मौत की मिली थी सूचना

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि अभी स्थिति कंट्रोल में है। कुछ लोगों को चोट लगी थी। एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगने पर उसे भीलवाड़ा भेजा गया। बाद में सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति शांतिलाल छीपा को भीलवाड़ा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि हार्ट अटैक से मौत हुई थी। गांव में भी कंपाउंडर ने उन्हें चेक किया था। हालांकि जुलूस में पत्थर सीने पर लगने से शांतिलाल के घायल होने की बात सामने आ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?