उदयपुर में पले बड़े अभिनेता नकुल रोशन सहदेव है मुख्य भूमिका में
फिल्म मर्डरबाद के प्रमोशन के सिलसिले में आज नकुल रोशन सहदेव उदयपुर पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की। फिल्म मर्डरबाद का निर्देशन अर्नब चटर्जी ने किया है। यह फिल्म एसीजेईई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसकी प्रस्तुतकर्ता है। फिल्म के छायाकार बिनोद प्रधान हैं और एक्शन निर्देशक शाम कौशल हैं।

नकुल रोशन सहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि फिल्म की 90% से अधिक शूटिंग जयपुर, राजस्थान में हुई है, और यह फिल्म दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देगी। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनका जन्म और पालन-पोषण उदयपुर में ही हुआ है और यहां लौटकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करना उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है।
फिल्म मर्डरबाद में कनिका कपूर, मनीष चौधरी, शारिब हाशमी, अमोल गुप्ते, सलोनी बत्रा, और रवीना शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मर्डरबाद 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


