ई-पेपर

स्कूटी पर निकले वरुण धवन और जाह्नवी कपूर


उदयपुर में की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ’ की शूटिंग

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ’ की शूटिंग के लिए आज उदयपुर में अलग-अलग लोकेशन पर दृश्य फिल्माएं गए। इस दौरान वरुण स्कूटी पर जाह्नवी को लेकर वॉल सिटी से गुजरे थे। फिल्म की शूटिंग को लेकर अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी चांदपोल कार से पहुंचे।

वहां से वे स्कूटी पर सवार होकर उदयपुर की सड़कों से गुजरते हुए सीधे शूटिंग स्थल पर निकले। इस दौरान ओल्ड सिटी और पिछोला झील के पास होकर वे सीधे अमराई घाट पहुंचे। इससे पहले चांदपोल पुलिया पर भी रुके। इस दौरान वहां से गुजर रहे वरुण और जाह्नवी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रुक गए। दूर से ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेते ​देखें गए। शहर की जिन गलियों से वे गुजरे, वहां भी फैंस ने उनकी एक झलक देखी।

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर ओल्ड सिटी से गुजरे, दोनों ने हेलमेट लगा रखा था और जैसे-जैसे लोगों को पता चला तो लोग उनको देखना चाहते थे लेकिन उनके आगे और पीछे सुरक्षाकर्मी भी साथ चल रहे थे।

अमराई घाट स्थित मांजी की मंदिर में फिल्म के दृश्य ​फिल्माएं गए। वहां शूटिंग को लेकर सजावट की गई और टेंट लगाकर फिल्म के अलग-अलग दृश्य शूट किए गए।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक लव स्टोरी है। इसमें वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, मनीष पॉल, सान्या मल्होत्रा ​​और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?