ई-पेपर

लसाड़िया ब्लॉक में पहली बार सेपक टकरा प्रतियोगिता आयोजित…


Agamymedia@Lasadiya

सलूंबर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र में सोमवार को 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओवरा में हुआ।

इस बार प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि लसाड़िया ब्लॉक में पहली बार सेपक टकरा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत ओवरा के प्रशासक कमलचंद मीणा थे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतियोगिता पर्यवेक्षक हरि वीरेंद्र, केंद्राध्यक्ष महावीर कुमार जैन, मुख्य निर्णायक कालूलाल मीणा और वाक्पीठ ब्लॉक लसाड़िया के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन मौजूद रहे।

निर्णायकों में रोशन कुमार चौबीसा, प्रकाश चंद्र पटेल, अनिरुद्ध व्यास, चंदन सिंह राठौड़, प्रमोद व्यास, दिलीप जेतावत, मोहनलाल मीणा, रतनलाल मीणा, शंकरलाल मीणा, बगदीलाल मीणा, रमेश पटेल और गोविंद पटेल शामिल रहे।मुख्य अतिथि कमलचंद मीणा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया और बाहर से आए छात्र-छात्राओं व दल प्रभारियों का स्वागत किया।

वहीं अध्यक्ष पवन कुमार रावल ने कहा कि लसाड़िया ब्लॉक में पहली बार सेपक टकरा प्रतियोगिता हो रही है, आने वाले समय में और अधिक टीमों को शामिल करने का प्रयास रहेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्रप्रकाश सुथार ने किया। पहले मुकाबले में 19 वर्षीय छात्र वर्ग में ससेई नठारा ने ओवरा को हराया।

दूसरे मैच में नोली ने वरदान चावंड को मात दी, जबकि सांयकालीन मैच में द राइजिंग पालोदरा ने नौली को पराजित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?