जीएसटी रिफॉर्म से जनता खुश, अब सस्ते दिन आएंगे : प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
भव्य स्वागत के बीच प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा – सुधारों से किसान, व्यापारी, महिलाएं और मध्यम वर्ग सभी होंगे लाभान्वित
Agamymedia@Salumber
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के नए जीएसटी सुधार आम जनता के लिए ऐतिहासिक कदम हैं। इससे किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारी, लघु उद्योग और मध्यम वर्ग सभी को राहत मिलेगी। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें सस्ती होंगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह बड़ा परिवर्तन साबित होगा।

रविवार को सलूंबर डाक बंगले पर आयोजित जीएसटी संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट दी है, जो कांग्रेस सरकार कभी सोच भी नहीं सकती थी। कांग्रेस द्वारा सुधारों पर गलत प्रचार करना उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।
राठौड़ के सलूंबर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा की। ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के बीच मंच तक लाकर मेवाड़ी पाग, उपराणा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और विधायक शांता अमृत लाल मीणा, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशमंत्री व धरियावद विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा भी मौजूद रहे।

भाजपा मंडलों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने राठौड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों से संवाद किया और दुकानों पर जीएसटी रिफॉर्म, स्वदेशी उत्पाद और आत्मनिर्भर भारत के स्टिकर भी लगाए।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भंवर सिंह पंवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह शक्तावत, जिला संयोजक जीएसटी रिफार्म घनश्याम मेनारिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह पंवार,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभु लाल जैन,सोहन लाल चौधरी,जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र मेहता,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अखिलेश बाहेती,भूरा लाल पटेल,फतह सिंह सिसोदिया, यशवंत त्रिवेदी, लसाडिया मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, झल्लारा मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, जिला प्रतिनिधि वेणी राम सुथार, पूर्व चेयरमैन भगवती लाल सेवक,जयेश चौबीसा, नरेंद्र सुथार, कमल बाहेती,कपिल लड्ढा, समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।


