ई-पेपर

लूट व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार


लम्बे समय से फरार था, राजनगर पुलिस ने दबोचा

राजसमंद में राजनगर पुलिस ने लूट व जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 दिसम्बर 2023 को प्रार्थी राजवीर सिंह पुत्र शंभु सिंह राव निवासी देवाणा थाना राजनगर ने रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया कि 1 दिसम्बर की रात्रि को करीब 10.30 बजे उनको नारायण लाल सुथार व विष्णु वागोरा, लोकेश विजयवर्गीय एवं मिका उर्फ मयंक सनाढ्य ने फोन कर धमकी देते हुए राजवीर सिंह को मकान से बाहर बुलाया।

पुलिस ने मयंक सनाढय उर्फ मीका व विष्णु वागोरा को 08 दिसम्बर को 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया इसके बाद पुलिस ने 16 मार्च 2024 को आरोपी लोकेश पुत्र सत्य नारायण विजयवर्गीय जैन को भी गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया था। इस मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी नारायण लाल उर्फ प्रवीण उर्फ पप्पू (32) पुत्र लेहरीलाल सुथार निवासी देवाणा के हाई कोर्ट जोधपुर से गिरफ्तारी पर रोक थी।

राजवीर सिंह घर पर मौजूद नहीं था। थोड़ी देर बाद रात करीब 12 बजे वो अपने बडे़ भाई सुखवंत सिंह के साथ नाथद्वारा जा रहा था कि बडारडा बस स्टैण्ड पर अचानक उनकी गाड़ी के सामने आकर गाड़ी कि चाबी निकाल कर हम दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया। दोनों भाइयों के शरीर व सिर मे गंभीर चोटे लगी। हमले के दौरान सोने की दो तौले कि चेन व अंगूठी भी छीन ली गई और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जिसके बाद 29 अप्रैल 2024 को आरोपी की जमानत खारिज होने की सुचना मिलते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की तलाश के लिए राजनगर, कांकरोली, कुवारिया में दबिशे दे कर आरोपी नारायण लाल उर्फ प्रवीण उर्फ पप्पु (32) पुत्र लेहरी लाल सुथार निवासी देवाणा थाना राजनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौपा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?