ई-पेपर

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, देश में 244 जगहों पर मॉक ड्रिल


हमले से बचने के तरीके सिखाए जा रहे, युद्ध के हालात से निपटने की तैयारी

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इधर, आज देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 244 जगहों पर युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की मॉक ड्रिल हुई। शाम को ब्लैकआउट एक्सरसाइज की भी जाएगी। गृह मंत्रालय ने इन जगहों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया है। ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग हैं। सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। गृह मंत्रालय ने 5 मई को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल कराने के आदेश जारी किए थे।

झारखंड के बोकारो के MGM हायर सेकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाया गया। इसके बाद बच्चों को बचाव की ट्रेनिंग दी गई। सीकर में भीड़ वाले बाजार में एयर स्ट्राइक के बाद घायलों के रेस्क्यू की मॉक ड्रिल की गई। सीकर के बायोस्कोप मॉल में एयर स्ट्राइक के बाद घायलों को बचाने की ड्रिल की गई। उदयपुर के साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम के गैस प्लांट के लिए मॉक ड्रिल की गई। यहां गैस प्लांट में एयर स्ट्राइक की जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची।

कटनी में सायरन बजते ही जवान अलर्ट कटनी के साधु राम स्कूल में मॉकड्रिल शुरू हो गई है। यहां पहले सायरन बजते ही जवान अलर्ट हो गए। स्कूल की छत पर बम फेंका गया। इसके बाद जवान छत पर चढ़े। फायर ब्रिगेड भी अलर्ट है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को परखने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर कलेक्टर दिलीप यादव और एसपी अभिजीत कुमार रंजन भी मौजूद हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?