ई-पेपर

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध गायक प्रवीण मेहता और बॉलीवुड संगीत निर्देशक एकार्थ पुरोहित का गीत ‘काया का गुमान’ हुआ रिलीज


उदयपुर । मधुबन स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में गुरुवार को एक भावपूर्ण सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के इंटरनेशनल टीचर एवं प्रसिद्ध गायक प्रवीण मेहता ने अपनी उपस्थिति और संगीत से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस सत्संग में उनके साथ गिटार पर बॉलीवुड संगीत निर्देशक एकार्थ पुरोहित भी उपस्थित रहे, जिनकी मधुर धुनों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम की विशेषता रही प्रवीण मेहता और एकार्थ पुरोहित के नए भक्ति गीत “काया का गुमान” का पोस्टर विमोचन हुआ जो उसी समय सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ।

“काया का गुमान” महान संत कबीरदास की रचना पर आधारित है, जिसे प्रवीण मेहता और एकार्थ पुरोहित ने आधुनिक संगीत में प्रस्तुत किया है। यह गीत अब सभी डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जहां श्रोता इसे सुन सकते हैं। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और इस संगीतमय अनुभव के माध्यम से सभी ने आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति की ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?